मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री को भेंट की गई स्मृति चिन्हों की कल से शुरू होगी ई-नीलामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट मे मिले स्मृति-चिह्नों और उपहारों की एक शानदार श्रृंखला को प्रदर्शित करते हुए एक ई-नीलामी मंगलवार से शुरू हो रही है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस नीलामी में इस बार 100 से अधिक स्मृति चिन्ह और उपहार रखे गए हैं। यह नीलामी में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगी। इस नीलामी से जमा राशि को नमामी गंगे परियोजना में भेंट की जाएगी। सोमवार को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एनजीएमए) में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाई कलाकृति का उद्घाटन किया।एनजीएम में आयोजित प्रेसवार्ता में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उपहार में दिए गए स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी की छठीं श्रृखंला कल से शुरू की जा रही है। करीब 100 से अधिक उपहारों को रखा गया है। इस ई नीलामी में पैराऑलंपिक खिलाड़ी द्वारा भेंट की गए जूते भी रखे गए हैं जिसकी नीलामी साढ़े आठ लाख रूपये से शुरू होगी। इसके साथ सबसे कम कीमत वाले उपहार में एक शॉल है जिसकी कीमत नीलामी 600 रुपये से शुरू होगी। इसके अलावा इस ई नीलामी में लकड़ी से निर्मित श्री द्वारकाधीश का मंदिर, श्री राम मंदिर, हिन्दू देवी देवताओं की कई मूर्तियां, पिचवई पेंटिंग्स भी शामिल हैं। इसके साथ भारतीय विभिन्न संस्कृति से संबंधित खादी की शॉल, माता नी पछेड़ी की कला, गोंड आर्ट और मधुबनी कला के उपहार भी शामिल हैं।गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि अब तक हुई पांच ई नीलामी से 54 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिसे गंगा के संरक्षण में लगाया जा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस ई नालामी में बड़ी संख्या में भाग लें और सामाजिक सरोकार के इस कार्य में भागीदार बने। शेखावत ने कहा कि 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की जा रही है, जिसमें कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर मन की बात के 100 एपिसोड पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है, जिसे देश भर के प्रख्यात कलाकारों ने सामाजिक सरोकार पर आधारित पेंटिंग्स बनाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें