मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी, जनहितैषी शासन की सराहना की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की बधाई दी, जनहितैषी शासन की सराहना की

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि खांडू ने जनहितैषी शासन और युवा विकास के जरिए अपनी खास पहचान बनाई है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी समर्पित सेवा को सराहते हुए अरुणाचल को विकास का केंद्र बनाने में उनके योगदान की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपने जनहितैषी शासन और युवा विकास पर केंद्रित शासन के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश को विकास का केंद्र बनाने और यहां के नागरिकों को सशक्त बनाने में आपकी समर्पित सेवा सराहनीय है। मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के कर्मठ एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री, साथी श्री पेमा खांडू जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा हेतु ऊर्जा प्रदान करें, मेरी मंगलकामनाएं।"

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एक्स पोस्ट में लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के लोकप्रिय व कर्मठ मुख्यमंत्री पेमा खांडू, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश प्रदान करें, यही कामना है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें