मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकानाएं दीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह सबसे

पहले रामनवमी पर अयोध्याधाम और भगवान श्रीराम का पुण्य स्मरण किया।

उन्होंने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने

राम मंदिर निर्माण पर भी एक्स हैंडल पर अपने भाव व्यक्त किए।

प्रधानमंत्री

ने एक्स हैंडल पर लिखा, ''देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के

जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर

और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि

देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी

के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती

हैं।''

उन्होंने कहा, ''यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के

भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी

के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की

प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य

मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का

सुफल है।''

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ''प्रभु श्रीराम

भारतीय जनमानस के रोम-रोम में रचे-बसे हैं, अंतर्मन में समाहित हैं। भव्य

राम मंदिर की प्रथम रामनवमी का यह अवसर उन असंख्य राम भक्तों और

संत-महात्माओं को स्मरण और नमन करने का भी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन

राम मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।''

प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने कहा, ''मुझे पूर्ण विश्वास है कि मर्यादा पुरुषोत्तम

भगवान श्रीराम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के निर्माण के सशक्त आधार

बनेंगे। उनका आशीर्वाद आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान

करेगा। प्रभु श्रीराम के चरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन!''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें