मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पहुंचेंगे कश्मीर, आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा का कड़ा घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

श्रीनगर, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को कश्मीर पहुंच रहे

हैं। वो शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल

होंगे। यहां से योग दिवस पर प्रधानमंत्री देश और दुनिया को अपना संदेश

देंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84

प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। जम्मू-कश्मीर

प्रशासन ने प्रधानमंत्री के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आयोजन स्थल के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।

इसके

अलावा एसकेआईसीसी की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया है।

एसकेआईसीसी में सेनेटाइजेशन अभियान पूरा हो गया है और एसकेआईसीसी के सभी

अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और ड्यूटी पर मौजूद अन्य लोगों और भाग लेने

वाले खिलाड़ियों की पृष्ठभूमि की सुरक्षा जांच की गई है। प्रधानमंत्री के

दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शहर को अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित

कर दिया और ड्रोन तथा क्वाडकॉप्टर के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

तीसरी

बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला

जम्मू-कश्मीर दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर में कई विकास

परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। वह कृषि और संबद्ध क्षेत्रों

में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री

मोदी 21 जून को सुबह श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग

दिवस समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे

और उसके बाद योग सत्र में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी

1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का

शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। उद्घाटन में सड़क अवसंरचनाए जलापूर्ति

योजनाएं और उच्च शिक्षा में अवसंरचना आदि से संबंधित परियोजनाएं शामिल

होंगी। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री चिनैनी-पटनीटॉप-नाशरी खंड के सुधार,

औद्योगिक संपदाओं के विकास और छह सरकारी डिग्री कॉलेजों के निर्माण जैसी

परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 1,800 करोड़ रुपये की

लागत वाली कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना

का भी शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के 90

ब्लॉकों में लागू की जाएगी और 15 लाख लाभार्थियों को कवर करते हुए 3,00,000

घरों तक परियोजना की पहुंच होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें