मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को आएंगे पूर्णिया, एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को आएंगे पूर्णिया, एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी अगले महीने 15 सितम्बर काे एक बार फिर बिहार आएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। उन्हाेंने बताया कि प्रधानमंत्री माेदी 15 सितम्बर काे बिहार के पूर्णिया आयेंगे। वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सीमांचल को करोड़ों की योजनाओं की साैगात देंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा तय करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी का यह सातवां बिहार दौरा है।

इससे पहले 6 बार प्रधानमंत्री मोदी बिहार आ चुके हैं। भागलपुर, मधुबनी, सासाराम, सीवान, मोतिहारी और गयाजी के दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया आएंगे। इससे पहले अपने सभी दौरे पर उन्होंने बिहार को करोड़ों की सौगात देने का काम किया है। गयाजी में भी करीब 13 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास उन्होंने किया। अब पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात देने आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें