मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

देहरादून/रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) रुद्रपुर

में जनसभा से उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। मुख्यमंत्री धामी

ने प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

किच्छा

बाईपास मार्ग पर स्थित मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैली को

संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे रुद्रपुर पहुंचेंगे। दोपहर

12 बजे प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी

(भाजपा) ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित पार्टी के बड़े नेता शामिल

होंगे।

रैली स्थल पर सुबह से कार्यकर्ता आने लगे हैं। मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा है कि सनातन

संस्कृति के ध्वजवाहक, देश के धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार कर मां भारती

के गौरव का अभिवर्धन करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि

उत्तराखण्ड की पवित्र धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है।

भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में आमजन

प्रधानमंत्री को सुनने लिए आज आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को

लेकर पार्टी कार्यकर्ता भी उत्साहित है। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का लगाव

है और उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री को अपने घर का मानते हैं।

प्रधानमंत्री

के कार्यक्रम को लेकर ऊधमसिंह नगर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

कार्यक्रम वाले रूट पर बेरिकेड लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। मैदान के

पीछे वाली गंगापुर रोड को जीरो जोन घोषित किया है। साथ हीं आस-पास के सभी

दुकानों को बंद किया गया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि

कार्यक्रम के लिए पांच एसपी, 12 एडिशनल एसपी, 16 सीओ, पांच पीएसी की

कंपनियां सहित अन्य फोर्स भी तैनात है। बैग स्कैनर सहित अन्य सुरक्षा

इंतजाम है। सुरक्षा के कारणों से ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है।

रुद्रपुर

में नो ड्रोन जोन: प्रधानमंत्री के रुद्रपुर में जनसभा कार्यक्रम के लिए

ऊधमसिंह नगर पुलिस ने किच्छा और रुद्रपुर में ड्रोन के लिए नो फ्लाई जोन

जारी किया है। सुरक्षा को देखते एंटी ड्रोन यूनिट को तैनात किया गया है,

जोकि किसी संदिग्ध ड्रोन के दिखने पर उसे हवा में हो मार गिरााएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें