मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह कल सीकर में, प्रधानमंत्री मोदी दो अप्रैल को जयपुर से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को आ रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 31

मार्च और एक अप्रैल का राजस्थान दौरा तय हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पहले

ही छह अप्रैल का जयपुर दौरा तय हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी की दो अप्रैल को राजस्थान में पहली सभा जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र

में हो सकती है। सभा कोटपूतली में कराने को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।

इसी तरह केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा भी रविवार और

सोमवार का बना है। उनका दौरा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक को

लेकर बताया जा रहा है। इसमें वे चुनाव तैयारी को लेकर चर्चा करेंगे। जयपुर

में पांच लोकसभा क्षेत्रों की कोर कमेटियों की बैठक लेंगे। इन कोर कमेटियों

में नागौर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, और करौली लोकसभा क्षेत्र शामिल है। इसके

बाद शाह सीकर में रोड शो करेंगे । कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज में

प्रधानमंत्री मोदी की सभा प्रस्तावित है। सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो

गई। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की राजस्थान में यह पहली जनसभा

होगी।

इस साल प्रधानमंत्री मोदी चौथी बार राजस्थान आ रहे हैं। वे

साल की शुरुआत में ही पांच से सात जनवरी तक जयपुर में आयोजित हुई डीजी-आईजी

कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे थे। दूसरी बार 25 जनवरी को

फिर जयपुर आए थे। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ

जयपुर में रोड शो किया था। वहीं जयपुर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया था।

इसके बाद वे जैसलमेर आए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें