मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में पीएम मोदी 8 मार्च को 33,500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा गुप्ता ने तैयारियों का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में पीएम मोदी 8 मार्च को 33,500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा गुप्ता ने तैयारियों का लिया जायजा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को दिल्ली में करीब 33,500 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है। इस बीच, शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों इन परियोजनाओं का उद्घाटन दिल्ली की कनेक्टिविटी, ट्रैफिक प्रबंधन और जनजीवन में सुधार लाएगा। यह कार्यक्रम दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ा उपहार साबित होगा, जिसमें दिल्ली मेट्रो के विस्तार से जुड़े कई प्रोजेक्ट प्रमुख हैं।

दिल्ली सरकार इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने में पूरी तरह जुट गई है।

इसके अलावा सीएम रेखा गुप्ता ने शनिवार को महिलाओं के लिए शुरू की गई 'सहेली पिंक एनसीएमसी कार्ड' योजना का जमीनी अनुभव साझा किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "आज सहेली पिंक एनसीएमसी कार्ड के साथ डीटीसी बस में सफर किया। बस में चढ़ते ही कार्ड को मशीन पर टैप करना होता है और यात्रा तुरंत दर्ज हो जाती है। पूरी प्रक्रिया तेज, आसान और पारदर्शी है।

दिल्ली की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए यह बेहद सुविधाजनक व्यवस्था है।"

यह कार्ड महिलाओं को दिल्ली की डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। विभिन्न केंद्रों पर यह कार्ड मुफ्त बनवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे जल्द से जल्द सहेली पिंक एनसीएमसी कार्ड बनवाएं और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं।

महिला दिवस पर शुरू होने वाली परियोजनाओं में दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर शामिल हैं।

पहला कॉरिडोर पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर के बीच का है। यह लाइन राजधानी के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। दूसरा मजेंटा लाइन पर दीपाली चौक-मजलिस पार्क के बीच कॉरिडोर बना है।

पीएम मोदी फेज 5ए के तहत नए कॉरिडोर का भी शिलान्यास करेंगे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के लिए सफर और आसान हो जाएगा। इनमें रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, एरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन शामिल हैं।

रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर 9.9 किलोमीटर लंबा होगा और अंडरग्राउंड बनेगा। इसमें नौ नए मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें