मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी पटना में रोड शो के बाद तख्त श्री हरमंदिर में टेकेंगे मत्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी पटना में रोड शो के बाद तख्त श्री हरमंदिर में टेकेंगे मत्था

प्रधानमंत्री मोदी पटना में रोड शो के बाद तख्त श्री हरमंदिर में टेकेंगे मत्था

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे। पहले दिन शाम को पटना में रोड शो करेंगे। इसके अगले दिन 13 मई को सुबह नौ बजे वे पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर पहुंचेंगे और मत्था टेकेंगे।

नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर तख्त श्री हरमंदिर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसएसपी राजीव मिश्रा ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह के मुताबिक पीएम मोदी 13 मई को सुबह नौ बजे तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेंगे और 9:20 बजे रवाना हो जाएंगे। वे 20 मिनट तक तख्त श्री हरमंदिर में रुकेंगे। इस दौरान वे गुरु के दरबार में मत्था टेकेंगे और गुरुवाणी सुनेंगे। साथ ही गुरु महाराज से जुड़े अस्त्र-शस्त्र और अन्य चीजों को देखेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से उन्हें उपहार स्वरूप सरोपा सौंपा जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें