मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे युवाओं को सौगात,सुबह साढ़े नौ बजे रखेंगे तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (बुधवार) सुबह

लगभग 9ः30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर

विकसित भारत' कार्यक्रम में शामिल होंगे। वो गुजरात के धोलेरा विशेष निवेश

क्षेत्र और साणंद के अलावा असम के मोरीगांव में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये

की तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से

सेमीकंडक्टर ईको-सिस्टम सुदृढ़ होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा

होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या

पर एक्स हैंडल पोस्ट में यह खुशखबरी साझा की। प्रधानमंत्री ने लिखा, ''

सेमीकंडक्टर्स का प्रमुख केंद्र बनने के भारत के प्रयासों में यह विशेष दिन

होगा। कार्यक्रम में 60,000 से अधिक संस्थानों के विद्यार्थियों की

भागीदारी होगी। '' प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं और विशेष रूप से तकनीक में

रुचि रखने वालों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें