मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

पांच दिनों में दो बार बिहार आएंगे पीएम मोदी -देंगे कई सौगात, 6 नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने वाले हैं। अगले पांच दिनों में पीएम दो बार बिहार आएंगे। कल यानी 2 मार्च को पीएम 20 महीने के बाद बिहार आएंगे। दो मार्च को वे बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय आएंगे। वहीं छह मार्च को बेतिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम बिहार को दो लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार पीएम बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पिछली बार भी जब पीएम ने बिहार दौरा पर आए थे तो राज्य में एनडीए की सरकार थी। वहीं बीच में सीएम नीतीश ने 17 महीने के लिए महागठबंधन के साथ सरकार में थे। इस दौरान पीएम एक बार भी बिहार नहीं आए थे। वहीं आधिकारिक जानकारी के अनुसार औरंगाबाद में प्रधानमंत्री केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की 11 परियोजनाओं की सौगात बिहारवासियों को देंगे। इसकी लागत 18 हजार 188 करोड़ है। इसी तरह रेलवे की चार परियोजनाओं की गत 826 करोड़ है। जलशक्ति मंत्रालय की 12 योजनाओं की लागत 2188 करोड़ है। इस तरह औरंगाबाद में पीएम कुल 21 हजार 203 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वहीं बेगूसराय में प्रधानमंत्री रेलवे की 3917 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन व अन्य केंद्रीय मंत्रालयों की एक लाख 56 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात बिहारवासियों को देंगे। वहीं पीएम बिहार को बेगूसराय में कुल एक लाख 60 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। बेगूसराय से लांच होने वाली राष्ट्रव्यापी योजना में से 29 हजार करोड़ की परियोजना बिहार के लिए है। बिहार से लांच होने वाले प्रोजेक्ट तेल और गैस फर्टिलाइजर और रेलवे के सहित कई क्षेत्रों से संबंधित है। इन परियोजनाओं में से 39 प्रोजेक्ट तेल- गैस क्षेत्र से जुड़े हैं। 10 परियोजना रेलवे के हैं। पीएम छह नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नए सिरे से स्थापित बरौनी फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। यह प्लांट न केवल यूरिया के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगा बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। इस प्लांट की क्षमता 12.5 एमटीपीए यूरिया प्रोड्यूस करने की होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें