मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी भूटान से लौटते ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल लोगों से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी भूटान से लौटते ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल लोगों से की मुलाकात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है। भूटान यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल जाना।

प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान, अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" पीएम मोदी ने कहा कि साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "एक ऐसा नेता जो चौबीसों घंटे राष्ट्रहित और दुश्मनों से भारत की रक्षा के लिए समर्पित रहता है।

भूटान से वापस दिल्ली उतरते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी में हुए विस्फोट में घायल लोगों से मिलने सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।"

प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से वापस दिल्ली उतरकर सीधे एलएनजेपी अस्पताल गए और विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले।" शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जो लोग इसके (दिल्ली ब्लास्ट) पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह कार ब्लास्ट के कुछ घंटे बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे और वहां मौजूद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति के बारे में जाना था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल जाकर हादसे में घायल नागरिकों से मुलाकात की, उनकी स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें