मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड,पं. बंगाल में, कल दोपहर पहुंचेंगे बिहार, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 01 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झारखंड, पश्चिम

बंगाल और बिहार का दो दिवसीय दौरा आज से शुरू हो रहा है। वो इस दौरान इन

राज्यों में विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का विवरण अपने एक्स हैंडल पर साझा

किया है। साथ ही उनके कार्यालय ने यात्रा की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय

दौरे का ब्यौरा दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के

अनुसार, प्रधानमंत्री मोद पहली मार्च को सुबह 11 बजे झारखंड के धनबाद जिले

के सिंदरी पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वह

झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और

शिलान्यास करेंगे। इसके बाद धनबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएमओ

के अनुसार, झारखंड का दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अपराह्न तीन बजे पश्चिम बंगाल के हुगली के आरामबाग में एक सार्वजनिक

कार्यक्रम में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री दो मार्च को सुबह 10:30 बजे पश्चिम

बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर पहुंचेंगे, जहां वह 15,000 करोड़ रुपये

की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री

कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी यहां के बाद दोपहर 2:30 बजे वह

बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का

उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। शाम 5:15 बजे बिहार के बेगूसराय पहुंचेंगे,

जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और देशभर में लगभग 1.48 लाख

करोड़ रुपये की और बिहार में 13,400 रुपये से अधिक की तेल और गैस क्षेत्र

की परियोजनाओं आदि का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें