मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का लोकार्पण, 12 अगस्त को कार्यक्रम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीएम मोदी करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का लोकार्पण, 12 अगस्त को कार्यक्रम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पुस्तक का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम बुधवार सुबह 9:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विमोचित की जाने वाली पुस्तक का नाम का नाम 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' है। प्रधानमंत्री द्वारा आत्मकथा का विमोचन देश के सबसे प्रतिष्ठित सार्वजनिक व्यक्तित्वों में से एक के जीवन और योगदान का जश्न मनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

आत्मकथा में रामनाथ कोविंद के असाधारण जीवन की गहरी और व्यक्तिगत कहानी है। इसमें उनके शुरुआती वर्षों से लेकर प्रतिष्ठित सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा तक के अनुभवों, संघर्षों और उपलब्धियों का ब्योरा है। यह पुस्तक उन मूल्यों, अनुभवों और परिस्थितियों की जानकारी देती है जिन्होंने उनके जीवन और सार्वजनिक सेवा को आकार दिया।

बता दें कि 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स' भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा है। रूपा पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित यह 400 पृष्ठों की पुस्तक उत्तर प्रदेश के एक शांत गांव से राष्ट्रपति भवन तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा पर एक खुला और पर्दे के पीछे का नजारा प्रस्तुत करती है।

रामनाथ कोविंद के भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कई ऐतिहासिक और युगान्तरकारी फैसले दिए, जिन्होंने देश के सामाजिक, राजनीतिक और संवैधानिक ढांचे को बदल दिया। उनके कार्यकाल के दौरान ही सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संवैधानिक बेंच ने सर्वसम्मति से ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल को राम मंदिर के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट को सौंपने का आदेश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें