मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज सुप्रीम कोर्ट के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 28 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे

सुप्रीम कोर्ट के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री

नागरिक केंद्रित सूचना और प्रौद्योगिकी पहल भी शुरू करेंगे। इसमें डिजिटल

सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट (डिजी एससीआर), डिजिटल कोर्ट 2.0 और सुप्रीम कोर्ट

की नई वेबसाइट शामिल हैं। वो इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

भारतीय

जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के इस

कार्यक्रम की संक्षिप्त सचित्र सूचना साझा की है। भारत सरकार के पत्र सूचना

कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट के

सभागार में होगा। डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट (एससीआर) देश के नागरिकों

को मुफ्त और इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में सुप्रीम कोर्ट के फैसले उपलब्ध

कराएगी। डिजिटल एससीआर की मुख्य विशेषता यह है कि 1950 के बाद से 36,308

मामलों को कवर करने वाली सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट के सभी 519 खंड डिजिटल

प्रारूप में, बुकमार्क किए गए, उपयोगकर्ता के अनुकूल और खुली पहुंच के साथ

उपलब्ध होंगे।

पीआईबी के अनुसार, डिजिटल कोर्ट 2.0

एप्लिकेशन जिला अदालतों के न्यायाधीशों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में अदालती

रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए ई-कोर्ट परियोजना के तहत एक हालिया पहल है।

इसे वास्तविक समय के आधार पर भाषण को पाठ में बदलने के लिए कृत्रिम

बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग के साथ जोड़ा गया है। विज्ञप्ति के अनुसार,

प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट की नई वेबसाइट भी लॉन्च करेंगे। नई वेबसाइट

अंग्रेजी और हिंदी (द्विभाषी प्रारूप) होगी। इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल

इंटरफेस के साथ दोबारा डिजाइन किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें