मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी बोले—सीआर पाटिल बढ़ा रहे ‘हर घर जल’ का विजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी बोले—सीआर पाटिल बढ़ा रहे ‘हर घर जल’ का विजन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और 'हर घर जल' के विजन को आगे बढ़ाने के लिए सीरआर पाटिल की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और 'हर घर जल' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके समर्पित प्रयास असंख्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। राष्ट्र सेवा में समर्पित उनके जीवन के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद होने की कामना करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में आप जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, "केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और हर घर जल के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।"

पीयूष गोयल का आभार व्यक्त करते हुए सीआर पाटिल ने जवाब में कहा, "आपकी स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आपका यह स्नेह मुझे देश में जल संरक्षण, जल सुरक्षा और जनभागीदारी को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।"

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पोस्ट किया, "केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपके मार्गदर्शन में, 'नल से जल' और 'जल संचय अभियान' के माध्यम से देश के सुदूरतम क्षेत्रों तक जल समृद्धि के नए द्वार खुले हैं। जल सुरक्षा के लिए जनभागीदारी के प्रति आपकी प्रेरणा, एक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में अपना मौलिक योगदान दे रही है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और एक सफल जीवन प्रदान करें।"

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें