मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्रिपरिषद बैठक के बाद बोले पीएम मोदी- विकसित भारत के लिए सुधारों पर हुई अहम चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मंत्रिपरिषद बैठक के बाद बोले पीएम मोदी- विकसित भारत के लिए सुधारों पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में मंत्रिपरिषद की बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को फैसलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने व सुधारों को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश दौरों से लौटने के बाद गुरुवार को मंत्रिपरिषद बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक शाम 5 बजे 'सेवा तीर्थ' में हुई, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री भी शामिल हुए। यह इस साल की पहली पूरी मंत्रिपरिषद बैठक हुई। मंत्रिपरिषद की ऐसी पिछली पूर्ण बैठक 4 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर गुरुवार को हुई बैठक के निर्णयों की जानकारी सामने नहीं आई थी।

अगले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है, "कल मंत्रिपरिषद की एक सार्थक बैठक हुई। हमने 'ईज ऑफ लिविंग' और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने से जुड़े विचारों और बेहतरीन तौर-तरीकों का आदान-प्रदान किया। इस बात पर चर्चा की कि 'विकसित भारत' के हमारे साझा सपने को साकार करने के लिए सुधारों को और आगे कैसे बढ़ाया जाए।"

गौरतलब है कि यह बैठक अमेरिका-ईरान युद्ध और उससे उत्पन्न कठिन आर्थिक परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में आयोजित की गई थी। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सरकार ईंधन की आपूर्ति में रुकावटों, महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों पर लगातार नजर रख रही है।

बीते दिनों प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से अपील की कि वे ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करें। इसमें 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम करना) और आमने-सामने की बैठकों के बजाय ज्यादा ऑनलाइन बैठकें करना जैसे उपाय अपनाना मिल है। साथ ही, कम से कम एक साल तक सोना खरीदने से बचना और विदेश यात्रा से भी परहेज करना शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें