मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा के निधन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुखी, 'शब्द-चित्रों' से किया याद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा के निधन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुखी, 'शब्द-चित्रों' से किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर स्मृति शेष के रूप में उनसे कई अवसरों पर हुई मुलाकातों का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, '' मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत संवादों से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मैं उनसे अकसर मिलता था। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनका दृष्टिकोण बहुत समृद्ध लगा। जब मैं दिल्ली आया तो बातचीत का यह सिलसिला जारी रहा। उनके निधन की सूचना से बेहद दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।''प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर दूसरी पोस्ट में लिखा,'' श्री रतन टाटा जी दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया।''उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, '' श्री रतन टाटा जी के सबसे अनूठे पहलुओं में से एक बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे अहम मुद्दों का समर्थन करने में सबसे आगे रहे।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें