मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने बाला साहेब ठाकरे को जयंती पर किया याद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने बाला साहेब ठाकरे को जयंती पर किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "उन्हें लोक कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मानित और याद किया जाता है। जब बात अपने मूल विश्वासों की आती थी तो वे समझौता नहीं करते थे और हमेशा भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में योगदान देते थे।"उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी 1926 को जन्मे बाला साहेब शिवसेना के संस्थापक हैं। हिंदू हृदय सम्राट के रूप में विख्यात बाला साहेब ने अपने करियर की शुरुआत एक कार्टूनिस्ट के तौर पर की। 1960 से राजनीति में कदम रखा। सबसे पहले मार्मिक नाम से एक साप्ताहिक अखबार निकाला। इसके बाद ‘मराठी माणुस’ को हक की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने शिवसेना का गठन किया। बाला साहेब ठाकरे ने खुद कभी चुनाव नहीं लड़ा लेकिन कई बार किंग मेकर बने।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें