प्रधानमंत्री मोदी की आज तमिलनाडु और महाराष्ट्र में जनसभा
नई
दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प के साथ आज
तमिलनाडु में दो और महाराष्ट्र में एक स्थान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को भाजपा ने अपने
आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।
भाजपा के एक्स हैंडल
के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के वेल्लौर में सुबह 10ः30 बजे और
मेट्टुपलायम में दोपहर पौने दो बजे भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित
करेंगे। प्रधानमंत्री शाम को महाराष्ट्र होंगे। वो रामटेक में शाम छह बजे
भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे।





