मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री गुरुवार को इस्कॉन संस्थापक श्रील प्रभुपाद की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 07 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के संस्थापक श्रील

प्रभुपाद की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत मंडपम में एक कार्यक्रम को

संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री महान आध्यात्मिक गुरु के सम्मान में एक

स्मारक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे।

यह जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में दी।

इसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 फरवरी को दोपहर लगभग 12:30 बजे

भारत मंडपम, प्रगति मैदान में श्रील प्रभुपाद की 150वीं वर्षगांठ के अवसर

पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री उनके सम्मान में एक

स्मारक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे।

आचार्य श्रील

प्रभुपाद गौड़ीय मिशन के संस्थापक थे, जिन्होंने वैष्णव आस्था के मूलभूत

सिद्धांतों के संरक्षण और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौड़ीय मिशन

ने श्री चैतन्य महाप्रभु की शिक्षाओं और वैष्णव धर्म की समृद्ध आध्यात्मिक

विरासत को दुनिया भर में प्रचारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,

जिससे यह हरे कृष्ण आंदोलन का केंद्र बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें