मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

टीचर का काम छात्रों के जीवन को संवारना है: प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 29 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को

‘परीक्षा पे चर्चा’ में कहा कि शिक्षकों को अपने काम को केवल नौकरी के रूप

में नहीं लेना चाहिए बल्कि उन्हें इसे छात्रों के जीवन को सशक्त बनाने के

साधन के रूप में लेना चाहिए।

प्रधानमंत्री दिल्ली के भारत मंडपम में

परीक्षा के तनाव को लेकर देश-विदेश के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के

प्रश्नों के जवाब दे रहे थे। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को लेकर

कहा, “बच्चों के तनाव को कम करने में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। इसलिए

शिक्षक और छात्रों के बीच हमेशा सकारात्मक रिश्ता रहना चाहिए। शिक्षक का

काम सिर्फ जॉब करना नहीं, बल्कि छात्रों की जिंदगी को संवारना है, जिंदगी

को सामर्थ्य देना है, यही परिवर्तन लाता है।”

प्रधानमंत्री

ने कहा कि कुछ माता-पिता अपने बच्चे के रिपोर्ट कार्ड को अपना विजिटिंग

कार्ड मानते हैं, यह अच्छा नहीं है। आपको एक बच्चे की तुलना दूसरे से नहीं

करनी चाहिए क्योंकि यह उनके भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है। मोदी ने

कहा, “परीक्षा के तनाव को विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरे परिवार और टीचर को

मिल कर एड्रेस करना चाहिए। अगर जीवन में चुनौती और स्पर्धा ना हो, तो जीवन

प्रेरणाहीन और चेतनाहीन बन जाएगा। इसलिए प्रतिस्पर्धा तो होना ही चाहिए,

लेकिन प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए।”

प्रधानमंत्री मोदी

ने छात्रों से कहा कि दूसरों से नहीं, खुद से प्रतिस्पर्धा करें।

प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां जीवन में प्रेरणा का काम करती हैं, लेकिन

प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “हमें किसी भी प्रेशर को

झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की

स्थिति से जीतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बात हो, हमें परिवार में भी

चर्चा करनी चाहिए।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें