मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज असम, अरुणाचल प्रदेश, पं. बंगाल, उप्र के दौरे पर, शाम को पहुंचेंगे बनारस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) असम,

अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वो इन

राज्यों को विकास योजनाओं का तोहफा देने के साथ आखिर में रात को बनारस

पहुंचकर काशी-विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। पत्र सूचना कार्यालय

(पीआईबी) ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की पूर्व संध्या पर विज्ञप्ति जारी

कर यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर

प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को साझा किया है।

पत्र

सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री आज सुबह लगभग 5ः45

बजे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे। इसके बाद वो सुबह साढ़े 10

बजे अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां

'विकसित भारत विकसित पूर्वोत्तर' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वो यहां सेला

सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही लगभग 10,000 करोड़ रुपये की

उन्नति योजना का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली मणिपुर, मेघालय, नागालैंड,

सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लिए लगभग 55,600 करोड़ रुपये की

विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री

दोपहर लगभग 12ः15 बजे असम के जोरहाट पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री

प्रसिद्ध अहोम जनरल लाचित बोरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वो जोरहाट

में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। साथ ही असम में 17,500

करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

करेंगे।

पीआईबी के अनुसार, इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जाएंगे। वहां शाम लगभग पौने चार बजे एक

सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वो पश्चिम बंगाल में लगभग 4500

करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी शाम लगभग सात बजे अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र उत्तर

प्रदेश के वाराणसी पहुंचेंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी रात आठ बजे

काशी-विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें