मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने चक्रवाती तूफान 'रेमल' से निपटने से जुड़ी तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवात ‘रेमल’ से

उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र और पश्चिम बंगाल के मंत्रालयों

एवं एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को उच्चस्तरीय बैठक

की अध्यक्षता की।

‘रेमल’ तूफान आज रात को बांग्लादेश और उससे लगती

सीमा से जुड़े तटीय क्षेत्रों से टकराएगा। इस दौरान 120 से 130 की गति से

हवा चलेगी और भारी वर्षा होगी।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर रहने

वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और बिजली, दूरसंचार,

स्वास्थ्य, पेयजल आदि सभी आवश्यक सेवाओं का रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।

बैठक

में मौसम विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को चक्रवात की दिशा और उससे

संभावित प्रभाव क्षेत्र की जानकारी दी। प्रधानमंत्री को चक्रवात से जुड़ी

तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक में केन्द्र सरकार के अधिकारियों, मौसम

विभाग और एनडीआरएफ के अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें