पीएम मोदी ने वंचित वर्गों के लिए रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ
कटिहार। बुधवार को जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, कटिहार के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम, पी.एम. सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
उक्त अवसर पर सु-राज पोर्टल के माध्यम से मुख्य रूप से तीन तरह के योजनाओं जिसमें मुद्रा लोन के तहत ऋण स्वीकृत लाभुकों को चेक प्रदान किया गया, वहीं कार्याक्रम में सीवेज/सेप्टिक टैंक कामगारों के मध्य नमस्ते योजना से आयुष्मान हेल्थ कार्ड का वितरण को किया गया साथ ही सीवेज/सेप्टिक टैंक सफाईकर्मी के मध्य पीपीई किट का वितरण किया गया।
मुद्रा लोन प्राप्त करने वाले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तीन राष्ट्रीय निगमों की ऋण सहायता योजना के तहत लगभग 660 करोड़ रुपए की कुल परिव्यय के साथ एक लाख (अनु०जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/सफाई कर्मी) से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया गया।
नमस्ते योजना के तहत आयुष्मान स्वास्थ्य कार्डों के वितरण के साथ-साथ एक सुनिश्चित वातावरण के निर्माण को सुनिश्चित करके देश भर में एक लाख सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्ड वितरण किया गया।
किसी भी श्रमिक वर्ग के लिए बुनियादी आवश्यकता के रूप में काम करने के लिए सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों के लिए स्वच्छता के मशीनीकृत मॉडल को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी सफाई कर्मियों को पीपीई किट प्रदान की गई।
सामाजिक न्याय और आधारित विभाग को शैक्षणिक आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज के सामाजिक रूप से वंचित और हाशिये पर रहने वाले लोगों के वर्गों के लोगों को पुनर्वास के लिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ हाइब्रिड मोड, में एक राष्ट्रव्यापी आउटरीच कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लाभों को डमी चेक के माध्यम से सहायता प्रदान की गई। जिसके अंतर्गत कटिहार जिला के मुद्रा लोन के 5 व्यक्तियों, आयुष्मान हेल्थ कार्ड का 5 व्यक्तियों, तथा पीपीई किट का वितरण 5 व्यक्तियों, कटिहार सांसद, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी गण माध्यम से दिया गया। और आगे संबंधित पदाधिकारी के द्वारा लाभुकों को वितरण किया गया।
इस अवसर पर कटिहार सांसद दुलालचंद गोस्वामी, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह, जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार, एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी गण के उपस्थिति थे।





