मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

आरबीआई के 90 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने 90 रुपये का सिक्का जारी किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुंबई में

रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) के 90 साल पूरे होने पर 90 रुपये का सिक्का

जारी किया है। यह 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बना है। एक सिक्का खरीदने के

लिए करीब 5200 से 5500 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 90 रुपये के चांदी के

सिक्के पर एक तरफ बैंक का लोगो अंकित है और दूसरी तरफ 90 रुपये लिखा हुआ

है।

सिक्के के दाईं ओर हिंदी में और बाईं ओर अंग्रेजी में

‘भारत’ लिखा हुआ है। इस 90 रुपये के सिक्के का वजन 40 ग्राम होगा। यह

सिक्का 99.9 प्रतिशत शुद्ध चांदी से बना है। इससे पहले 1985 में भारतीय

रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्वर्ण जयंती और 2010 में आरबीआई प्लेटिनम जयंती

पर भी सिक्के जारी किए जा चुके हैं। इस नब्बे रुपये के सिक्के को अंकित

मूल्य से अधिक कीमत पर बेचा जाएगा। इस सिक्के की कीमत 5200 से 5500 रुपये

होने की उम्मीद है। देशभर के बैंक कर्मचारी और सिक्का संग्रहकर्ता इस

सिक्के को लेकर काफी उत्साह दिखा रहे हैं। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने

19 मार्च 2024 को इस सिक्के को जारी करने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी किया

था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरबीआई की 90 साल की

उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए कहा कि देश की बैंकिंग व्यवस्था को

मजबूत बनाए रखने में आरबीआई की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण और बड़ी है। आरबीआई

के कामकाज का सीधा असर देश के आम लोगों की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

आरबीआई ने वित्तीय समावेशन का लाभ अंतिम पड़ाव पर खड़े लोगों तक पहुंचाने

में अहम भूमिका निभाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें