मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की बिहार में आज तीन जनसभाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। बिहार के पटलिपुत्र, बक्सर और काराकाट लोकसभा क्षेत्र में

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजग उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा

करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 9 वीं बार बिहार दौरे पर

पहुंच रहे हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की पहली चुनावी

सभा सुबह 11.30 बजे पाटलिपुत्र लोकसभा के अंतर्गत पटना के बिक्रम स्थित

कृषि भवन में होगी। इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद रामकृपाल यादव चुनाव

मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और महागठबंधन

की उम्मीदवार मीसा भारती से है। बिक्रम में चुनावी सभा को संबोधित करने के

बाद प्रधानमंत्री मोदी काराकाट के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री

मोदी की दूसरी सभा रोहतास के काराकाट में होगी। डेहरी के सुअरा हवाई अड्डा

मैदान में वह एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए लोगों से वोट की

अपील करेंगे। इस सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर

पर चुनाव मैदान में हैं जबकि महागठबंधन की ओर से सीपीआईएमएल उम्मीदवार के

तौर पर राजा राम सिंह चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय

होने की संभावना है। तीनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है।

प्रधानमंत्री

की तीसरी सभा बक्सर के अहिरौली में होगी, जहां वह भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश

तिवारी के लिए लोगों से वोट मांगेंगे। महागठबंधन की तरफ से राजद के सुधाकर

सिंह चुनाव मैदान में हैं। इन तीनों सीटों पर आखिरी चरण में 1 जून को

वोटिंग होनी है। आखिरी चरण में बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग होगी, जिनमें

नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद

शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें