मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से दूसरे चरण के चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में आज हिस्सा ले रहे युवा मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा है, '' जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर की वोटिंग है। सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वो अपना वोट जरूर दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरा अभिनंदन।''उल्लेखनीय है कि केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह मतदान शुरू गया। दूसरे चरण में छह जिलों की 26 सीटों पर मतदाता का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद होगा। इस चरण में कश्मीर घाटी की 15 और जम्मू संभाग की 11 सीटों पर मतदान प्रारंभ हो चुका है। 25.78 लाख मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। दूसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रमुख प्रमुख रविंदर रैना की किस्मत दांव पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें