मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

'पीएम मोदी बेहद करिश्माई नेता हैं', भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद की बड़ी टिप्पणी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'पीएम मोदी बेहद करिश्माई नेता हैं', भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद की बड़ी टिप्पणी

वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद थानेदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद करिश्माई नेता बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने जो प्रगति की है, उसे अमेरिका में पहचान और सम्मान मिलना चाहिए।

एक विशेष साक्षात्कार में मिशिगन से डेमोक्रेटिक सांसद थानेदार ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा, "देखिए, राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।

मोदीजी बेहद करिश्माई नेता हैं और उनके सभी के साथ अच्छे रिश्ते हैं।"

थानेदार ने अमेरिका के न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और वॉशिंगटन डीसी की प्रधानमंत्री मोदी की यात्राओं को याद करते हुए कहा कि उन्हें हर बार अमेरिका में भव्य स्वागत मिला। उन्होंने यह भी बताया कि जब जो बाइडेन राष्ट्रपति थे और प्रधानमंत्री मोदी राजकीय यात्रा पर वॉशिंगटन आए थे, तब उन्हें राज्य भोज (स्टेट डिनर) से सम्मानित किया गया था।

थानेदार ने कहा, "उस दिन मैं पीएम मोदी के साथ था और हमारी काफी लंबी बातचीत हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे अमेरिकी सांसदों को भारत की विविधता और विकास के बारे में बेहतर ढंग से समझाने का आग्रह किया था।

थानेदार के अनुसार, पीएम मोदी ने उनसे कहा था, "कांग्रेस के सदस्यों को बताइए कि भारत कैसा है।" उन्होंने कहा, "भारत में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं। वे अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, अलग-अलग तरह का भोजन करते हैं, लेकिन सभी साथ मिलकर रहते हैं और भारत लगातार आगे बढ़ रहा है।"

थानेदार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते थे कि अमेरिकी सांसद स्वयं भारत आकर यहां की प्रगति देखें।

उन्होंने कहा कि वह पहले भी अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत लेकर आ चुके हैं और अब रिपब्लिकन तथा डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ एक और दौरे की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने मुझे आमंत्रित किया और कहा कि कांग्रेस के सदस्यों को साथ लेकर आइए, ताकि वे खुद भारत को देख सकें।

उन्होंने कहा, "इस प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य उन्हें भारत में हो रही प्रगति दिखाना है, यह बताना है कि गरीब लोगों का जीवन कैसे बेहतर हुआ है और पिछले 10 वर्षों में भारत किस तरह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।"

थानेदार ने विश्वास जताया कि कुछ ही वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। इस उपलब्धि का जश्न मनाया जाना चाहिए।"

भारत-अमेरिका संबंधों पर उन्होंने कहा कि दोनों लोकतांत्रिक देशों को चीन की चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका को साथ मिलकर चीन का मुकाबला करना चाहिए।

थानेदार ने कहा, "पीएम मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और मैं उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं। मैं दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों के लिए लगातार काम करता रहूंगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें