मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देना महाराष्ट्र का सम्मान : प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देना महाराष्ट्र का सम्मान : प्रधानमंत्री

- मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर सेक्शन के बीच मेट्रो रूट रविवार से आम जनता के लिए खुलेगामुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ठाणे जिले में मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर सेक्शन के बीच मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि यह मेट्रो रूट रविवार से आम जनता के लिए खुलेगा। इससे यात्रा का काफी समय बचेगा और लोगों को ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र के आधुनिक विकास का रिकॉर्ड कार्य ठाणे में शुरू हो रहा है। महाराष्ट्र का विकास भी सुपर स्पीड है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं एक बड़ी खुशखबरी लेकर महाराष्ट्र आया हूं। केंद्र सरकार ने हमारी मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। ये सिर्फ मराठी और महाराष्ट्र का सम्मान ही नहीं, बल्कि यह उन पीढ़ियों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश को आध्यात्मिकता, ज्ञान और साहित्य का उपहार दिया है। मुझे नवरात्रि के दौरान एक के बाद एक कई विकास कार्यों का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिलता है। वाशिम में मैंने देश के 9.5 करोड़ किसानों के लिए सम्मान निधि जारी की।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा नीत एनडीए सरकार ने मुंबई में 30 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किए हैं। नवी मुंबई एयरपोर्ट, नैना प्रोजेक्ट, ईस्टर्न फ्रीवे, ठाणे नगर निगम के नए मुख्यालय का आज उद्घाटन हो रहा है। ये विकास मुंबई और ठाणे को एक आधुनिक पहचान देंगे। आज से मेट्रो शुरू हो रही है। मुंबई के लोग महीनों से इसका इंतजार कर रहे थे। मैं जापान सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। इस काम में उन्होंने काफी मदद की है। यह मेट्रो भारत-जापान मित्रता का प्रतीक है। बाला साहेब ठाकरे का ठाणे से एक अलग रिश्ता था। विकसित भारत ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। हमारी सरकार का प्रत्येक कार्य विकसित भारत के लिए समर्पित है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम विकास करना चाहते हैं और कांग्रेस के गड्ढे भरना चाहते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी ठाणे को कहां ले जा रहे थे। ठाणे में जनसंख्या बढ़ रही थी, यातायात बढ़ रहा था लेकिन कोई योजना नहीं थी। हमारी सरकार ने इस स्थिति को बदलने का प्रयास किया। आज मुंबई में 300 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाया जा रहा है। अटल सेतु से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी कम हो गई है। ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं। इन परियोजनाओं से मुंबई को फायदा होगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज एक तरफ महाराष्ट्र में विकास को लक्ष्य मानने वाली भाजपा नीत एनडीए गंठबंधन की सरकार है। दूसरी ओर, महाविकास आघाड़ी है, उन्हें जब भी मौका मिलता है, ये काम बंद कर देते हैं। मुंबई मेट्रो इसका गवाह है। मेट्रो लाइन 3 की शुरुआत फड़णवीस के कार्यकाल में हुई थी लेकिन बाद में महाविकास अघाड़ी सरकार ने अहंकार के कारण मेट्रो का काम स्थगित कर दिया। ढाई साल तक काम बंद रहने से 14 हजार करोड़ खर्च बढ़ गया। ये वो लोग हैं जो महाविकास के विरोधी हैं। अटल सेतु का भी विरोध किया। बुलेट ट्रेन रोकने की कोशिश की। बुलेट ट्रेन का संचालन बंद हो गया। जल परियोजना बंद कर दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब आपको उन्हें रोकना होगा। कांग्रेस भारत की सबसे बेईमान और भ्रष्ट पार्टी है। किसी भी राज्य में कांग्रेस का चरित्र नहीं बदल रहा है। पिछले एक हफ्ते में कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री का नाम जमीन घोटाले में सामने आया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें