मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के रण में पार्टी

उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर प्रचार कर रहे हैं। वो आज राजस्थान और

छत्तीसगढ़ में तीन जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने

अपने शीर्ष प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव दौरे का

संक्षिप्त विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स

हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह पौने 11 बजे

राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे।

चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि प्रधानमंत्री इस बार लोकसभा चुनाव में 400

पार के अपने संकल्प पूर्ति के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। राजस्थान के

बाद प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वो दोपहर पौने तीन बजे

जांजगीर-चांपा और शाम पांच बजे महासमुंद में भाजपा की विशाल जनसभा को

संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें