मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज हिमाचल में दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल का दौरा कर

दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पूर्वान्ह 11 बजे शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत नाहन के चौगान में विजय

संकल्प रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे उनकी

मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत पड्डल ग्राउंड मंडी में विजय संकल्प रैली

होगी। इन रैलियों के जरिये नरेंद्र मोदी भाजपा के पक्ष में हवा बनाने की

कोशिश करेंगे।

पहली जून को हिमाचल की चार लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री की यह प्रदेश में पहली चुनावी रैली है।

प्रदेश

भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन और मंडी में होने वाली इस

चुनावी रैली के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री के हिमाचल

से लगाव को देखते हुए उन्हें सुनने के लिए लोगों का उत्साह देखते बन रहा है

और दोनों रैलियों में अपार जनसमूह उमड़ेगा।

भाजपा नेताओं

को भरोसा है कि मोदी की रैली से शिमला और मंडी लोकसभा सीटों में खासा

प्रभाव पड़ेगा। मोदी के जरिए भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में क्लीन

स्वीप करने पर जोर लगा रही है। 2014 और 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने सभी

चारों सीटों पर परचम लहराया था। हालांकि मंडी सीट पर 2021 में हुए लोकसभा

उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज कर सभी को हैरान कर दिया

था। इस सीट पर भाजपा ने फ़िल्म अदाकारा कंगना रनौत को उतारा है, वहीं

कांग्रेस ने यहां की निवर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य

सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, शिमला में भाजपा जीत की

हैट्रिक लगाने के बाद लगातार चौथी जीत के आस में है। मोदी की इस रैली को

लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और कांग्रेसी भी नजर गड़ाए बैठे हैं।

कांग्रेस की नजर है कि आखिर मोदी नाहन और मंडी में कांग्रेस के नेताओं पर

निशाना साधेंगे या फिर संकेतों में राजनीतिक हमला करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें