मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने हिन्दी दिवस पर कहा-भाषा जड़ नहीं हो सकती, लोगों को दी शुभकामना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों को आज एक्स हैंडल पोस्ट में हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर अपलोड वीडियो संदेश में कहा, ''भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है। वह जड़ नहीं हो सकती है। जैसे जीवन में चेतना होती है वैसे ही भाषा में चेतना होती है। मैं कभी सोचता हूं कि अगर मुझे हिन्दी भाषा बोलना-समझना नहीं आता तो मैं लोगों तक कैसे पहुंचता, लोगों की बात कैसे समझता और मुझे तो व्यक्तिगत रूप में भी इस भाषा की ताकत क्या होती है इसका अंदाजा है। ''उल्लेखनीय है हिन्दी उन भाषाओं में शामिल है जो दुनिया में सर्वाधिक अधिक बोली और समझी जाती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने तो यहां तक कहा था कि हिन्दी जनमानस की भाषा है। उन्होंने इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। 1949 में 14 सितंबर को हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। देश में 1953 से हर साल 14 सिंतबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें