मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को पीएम मोदी का बड़ा सौगात -तीन वंदे भारत ट्रेनों का गिफ्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को पीएम मोदी का बड़ा सौगात   -तीन वंदे भारत ट्रेनों का गिफ्ट

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार को पीएम मोदी का बड़ा सौगात

-तीन वंदे भारत ट्रेनों का गिफ्ट

पटना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फिर बिहार को लगभग 47 सौ करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। वे दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीतामढ़ी-दो लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे। 77.10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बन जाने से नेपाल आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। इसी तरह छपवा-बेतिया सड़क का उद्घाटन होगा। इस सड़क से बेतिया, बगहा, वाल्मीकिनगर, नेपाल व यूपी आना-जाना आसान होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को देशभर में एक साथ 85 हजार करोड़ से अधिक की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें 10 नई सेमी हाई स्पीड वंदे भारत की शुरुआत, चार वंदे भारत का मार्ग विस्तार शामिल है। 10 नई वंदे भारत ट्रेनों में पटना-लखनऊ वाया अयोध्या एवं न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत भी शामिल है। रांची-वाराणसी वंदे भारत का परिचालन गया के रास्ते होगा।इससे पहले 6 मार्च को बेतिया दौरे के दौरान पीएम मोदी ने 12,800 करोड़ की तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। वहीं 2 मार्च को बेगूसराय और औरंगाबाद में प्रधानमंत्री ने राज्य के विकास के लिए 48000 करोड़ और 34800 करोड़ की मेगा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्सास किया था। जिसमेम खाद कारखाने से लेकर गैस पाइप लाइन और कई एक्सप्रेस वे भी शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें