प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर दुख जताया
नई
दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति
के हेलिकॉप्टर हादसे में निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स
हैंडल पर जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि दुख की इस घड़ी में भारत ईरान
के साथ खड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है,
''इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम राइसी के
दुखद निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को
मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान
के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के
साथ खड़ा है।''





