मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने काजीरंगा में हाथी एवं जीप सफारी का लुत्फ उठाया, अरुणाचल प्रदेश रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काजीरंगा । असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी ने आज (शनिवार) सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी एवं जीप

सफारी का लुत्फ उठाया। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के कंहरा वनांचल में जीप

सफारी एवं हाथी सफारी के जरिए उद्यान के प्रकृति के मनोरम दृश्यों का दीदार

किया। प्रधानमंत्री ने सुबह 5ः45 बजे काजीरंगा में प्रवेश किया। सुबह 7ः10

बजे तक काजीरंगा में जीप सफारी एवं हाथी की सफारी के जरिए प्रकृति के

मनोरम दृश्यों को देखा। इसी के साथ काजीरंगा में नया इतिहास बना।यह देश के

किसी प्रधानमंत्री की पहली काजीरंगा यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सुबह काजीरंगा की प्राकृतिक सुंदरता में घुल-मिल गए। प्रधानमंत्री मोदी

सुबह असम पुलिस गेस्ट हाउस से काजीरंगा के मिहिमुख के लिए रवाना हुए।

उन्होंने प्रद्युम्न नामक हाथी की पीठ पर सवार होकर काजीरंगा का दौरा किया।

काजीरंगा का सबसे प्रमुख हाथी प्रद्युम्न है।

उल्लेखनीय है कि

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी काजीरंगा में प्रद्युम्न की पीठ

पर सवार होकर उद्यान का दौरा किया था। काजीरंगा से प्रधानमंत्री अरुणाचल

प्रदेश के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश में बहुप्रतीक्षित

सुरंग सड़क सेलापास का उद्घाटन करेंगे। साथ ही अरुणाचल प्रदेश से ही छह

राज्यों के लिए 55,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

अरुणाचल के बाद प्रधानमंत्री मोदी पुनः असम के जोरहाट जिलांतर्गत टियक

पहुंचेंगे, जहां पर वीर लाचित की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए पांच लाख से अधिक घरों

की चाभी लोगों को सौंपेंगे। साथ ही अन्य कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं

शिलान्यास करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें