मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड के चुनावी दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे

बड़े स्टार प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के दो राज्यों

पश्चिम बंगाल और झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले पश्चिम

बंगाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद बिरसा मुंडा की पावन भूमि

में पहुंचकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी के आज के चुनाव कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा

के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की आज पश्चिम बंगाल के

दुर्गापुर में सुबह 11 बजे, कृष्ण नगर में दोपहर 12ः45 बजे और बोलपुर में

अपराह्न ढाई बजे जनसभा होगी। यहां से प्रधानमंत्री मोदी शाम पांच बजे

झारखंड के सिंहभूम पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए धुआंधार

चुनाव प्रचार कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

रांची

ब्यूरो के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड के दो दिवसीय दौरे

पर आज पहुंच रहे हैं। उनके दौरे के मद्देनजर रांची, सिंहभूम, पलामू और

गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तय कार्यक्रम के

अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम चार बजे चाईबासा पहुंचेंगे। यहां शाम पांच

बजे गीता कोड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े छह बजे

प्रधानमंत्री सीधे चाईबासा से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

रांची में प्रधानमंत्री मोदी रोड शो में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री

भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन जाएंगे। बिरसा मुंडा राजपथ पर (हिनू

चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक अरगोड़ा चौक, भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमू

चौक, सहजानंद चौक, कार्तिक उरांव चौक) पर हजारों कतारबद्ध लोग प्रधानमंत्री

का स्वागत करेंगे। भारत माता चौक से वाल्मीकि नगर, किशोरगंज चौक, गाड़ी

खाना चौक, मारवाड़ी भवन गौशाला, गिरधर प्लाजा, रातु रोड चौक तक

प्रधानमंत्री रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री चार मई को सुबह

लगभग 10:30 बजे पलामू पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे सिसई जाएंगे। पलामू और सिसई

में वो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर लगभग दो बजे प्रधानमंत्री बिरसा

मुंडा एयरपोर्ट से दरभंगा रवाना होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें