मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

यमुना को लेकर ओछी राजनीति कर रही आम आदमी पार्टीः नरेन्द्र मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
यमुना को लेकर ओछी राजनीति कर रही आम आदमी पार्टीः नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में चुनाव अभियान को गति देते हुए आज घोंडा विधानसभा क्षेत्र के करतार नगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने मन बना लिया है कि ‘आप-दा’ (आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए भाजपा की ओर से प्रयोग संबोधन) से काम नहीं चलेगा। अब लूट और झूठ से काम नहीं चलेगा। दिल्ली की जनता अब राज्य में ‘डबल इंजन’ भाजपा की सरकार चाहती है। भाजपा गरीबों के लिए घर बनाएगी, दिल्ली को आधुनिक बनाएगी, हर घर तक नल से जल पहुंचाएगी, टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाएगी।प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को यमुना में नदी के मुद्दे पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गलती माफ करना भारतीयों का उदार चरित्र है लेकिन जानबूझकर, बद इरादे से पाप करने वालों को दिल्ली एवं देश माफ नहीं करता। आप-दा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते हैं। यह हरियाणा ही नहीं बल्कि भारतीयों का अपमान है। उन्हें पक्का विश्वास है कि ऐसी ओछी बातें करने वालों को दिल्ली इस बार सबक सिखाएगी। इन आप-दा वालों की लुटिया यमुनाजी में ही डूबेगी। उन्होंने आआपा और कांग्रेस पर पिछले 25 साल में दो जेनरेशन बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले 14 साल कांग्रेस का शासन रहा फिर 11 साल आआपा का शासन रहा लेकिन दिल्ली की समस्याएं जैसी थी वैसी ही बनी हुई हैं।प्रधानमंत्री ने कुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि कुछ पुण्य आत्माओं ने इसमें अपनी जान गवाई है, कुछ घायल हुए हैं। वह पीड़ित परिवारों के प्रति दुख जताते हैं और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करते हैं। वे लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में है। ‘मोनी अमावस्या’ के समय प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। इसके चलते स्नान को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया लेकिन अब श्रद्धालु आराम से डुबकी लगा रहे हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने दिल्ली प्रदेश इकाई को दिल्ली की जनता को समर्पित संकल्प पत्र लाने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं, स्कूली छात्रों, मध्यम वर्ग, ऑटो चालकों, दुकानदारों और स्लम में रह रहे लोगों के लिए कई योजनाएं हैं। भाजपा की सरकार बनने पर इन सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का यह क्षेत्र यमुनाजी के तट पर बसा है। इस इलाके में बाबा श्याम गिरि भी विराजते हैं। वे उनको नमन करते हैं। कार्य दिवस होने के बावजूद भी लोग विशाल संख्या में दोपहर के समय आए हैं। वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। ये दृश्य दिल्ली का ‘मूड’ बता रहा है। दिल्ली का जनादेश दर्शा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें