मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

सिग्नेचर ब्रिज मोदी की गारंटी का उदाहरणः प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 25 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को

गुजरात के द्वारका में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने ओखा से बेट द्वारका को जोड़ने वाले और द्वारकाधीश मंदिर के

दर्शन को आसान बनाने वाले सिग्नेचर ब्रिज और व्यू गैलरी का उद्घाटन किया।

यहां

आयोजित कार्यक्रम में सिग्नेचर ब्रिज को प्रधानमंत्री ने ‘मोदी की गारंटी’

का एक उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस

सरकार के सामने पुल का प्रस्ताव रखा था। उनके अनुरोधों पर कोई ध्यान नहीं

दिया गया। आज सुदर्शन सेतु का निर्माण उनके ही हाथों होना तय था।

उन्होंने

कहा, “जिसका सपना देखा, जिसकी आधारशिला रखी...उसको पूरा किया। यही ईश्वर

रूपी जनता-जनार्दन का सेवक ‘मोदी की गारंटी’ है। जब मैंने देशवासियों को नए

भारत की गारंटी दी थी तो ये विपक्ष के लोग उसकी भी मजाक उड़ाते थे। आज

देखिए... लोग नया भारत बनते हुए अपनी आंखों से देख रहे हैं।”

इस

दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि लंबे समय तक भारत पर

शासन करने वालों में इच्छाशक्ति नहीं थी और न ही उनकी मंशा आम नागरिकों को

सुविधाएं देने की थी। उन्होंने एक परिवार की सेवा करने में अपनी सारी ऊर्जा

बर्बाद कर दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों का ध्यान केवल

पांच साल तक सरकार चलाने पर केंद्रित होता था और अपने भ्रष्टाचार को

छिपाने में वे सारी ऊर्जा बर्बाद कर देते थे। इसी कारण भारत दुनिया की

11वीं बड़ी अर्थव्यवस्था ही बन पाया। 2014 में जनता ने आशीर्वाद देकर

उन्हें दिल्ली भेजा था। तब उन्होंने वादा किया था कि देश को लूटने नहीं

देंगे। कांग्रेस के समय में हजारों करोड़ के घोटाले होते रहते थे, आज सब अब

बंद हो चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें