मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री ओली को बधाई दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केपी शर्मा ओली

को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी

ने एक्स हैंडल पर कहा है नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति

पर बधाई। हम दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे संबंधों को और मजबूत करने

तथा हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी

सहयोग को और विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

उल्लेखनीय

है कि नेपाल में सीपीएन-यूएमएल पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को कल नई

गठबंधन सरकार का चौथी बार देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। 72 वर्षीय

ओली ने पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की जगह ली है। सीपीएन-माओइस्ट सेंटर के

अध्यक्ष प्रचंड शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हार गए थे। ओली

इससे पहले तीन बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें