मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे किए, तोड़ दिया इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे किए, तोड़ दिया इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक लगातार 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के साथ, प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं, उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई, 2025 को लगातार 4,078 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, और इस तरह उनके नाम कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी दर्ज हो गई हैं। पीएम मोदी आजादी के बाद जन्मे पहले और एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो गैर-कांग्रेसी सरकार और गैर-हिंदी भाषी राज्य से आते हैं। वह दो पूर्ण कार्यकाल पूरे करने वाले और दो बार बहुमत के साथ पुनः निर्वाचित होने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं, जिससे वे लोकसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके अतिरिक्त, वह 1971 में इंदिरा गांधी के बाद पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू के अलावा, वे भारत में किसी राजनीतिक दल के नेता के रूप में लगातार तीन चुनाव जीतने वाले भी एकमात्र प्रधानमंत्री हैं। भारत के सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों में, वे एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसी दल के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं गुजरात (2002, 2007, 2012) और लोकसभा चुनाव (2014, 2019, 2024)।राज्य या केंद्र में, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री मोदी के लगभग 24 वर्षों के कार्यकाल में यह एक और मील का पत्थर होगा।लंबे समय तक पद पर स्थापित रहने का रिकॉर्ड प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार तीन लोकसभा चुनावों में अपनी-अपनी पार्टियों को जीत दिलाने में नेहरू की बराबरी की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें