मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

मिथुन चक्रवर्ती की हालत बेहतर, प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर लिया हालचाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

12 फरवरी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन

चक्रवर्ती की सेहत में और भी सुधार हुआ है। अपोलो अस्पताल सूत्रों ने

सोमवार को बताया कि रविवार रात उन्होंने अच्छी नींद ली है। खाना खाया है और

चिकित्सकों से सामान्य तरीके से बात कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने भी फोन कर मिथुन चक्रवर्ती से बात की है। मिथुन के करीबी

सूत्रों ने बताया कि रविवार रात पीएम मोदी का फोन आया था। उन्होंने अभिनेता

से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मिथुन चक्रवर्ती ने फोन

करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को

ब्रेन स्ट्रोक के बाद मिथुन को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया

गया। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। रविवार को चिकित्सकों ने बताया था कि

मिथुन लगभग स्वस्थ हो गए हैं, कुछेक जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा।

रविवार को ही नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने

भी अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की थी। कई अन्य नेताओं ने भी उनसे

मुलाकात की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें