मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को सोनीपत के गोहाना में भाजपा की जनसभा को करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को सोनीपत के गोहाना में भाजपा की जनसभा को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे हरियाणा के सोनीपत में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 26 सितंबर को ऑडियो ब्रिज के माध्यम से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।भाजपा के विचार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सोनीपत के गोहाना में आयोजित चुनावी रैली में रोहतक, सोनीपत और पानीपत के 22 भाजपा उम्मीदवार अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे।प्रधानमंत्री मोदी 26 सितंबर को हरियाणा के 20,629 बूथों के प्रत्येक कार्यकर्ता से दोपहर 12.30 बजे नमो ऐप के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के 4000 से अधिक शक्ति केंद्रों के माध्यम से लाखों कार्यकर्ताओं से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से संवाद करेंगे। 4000 से अधिक शक्ति केंद्रों पर पार्टी के कार्यकर्ता सामूहिक रूप से बैठकर प्रधानमंत्री की बातों को सुनेंगे और सीधा संवाद करेंगे, इसके अलावा हरियाणा के चार ऐसे शक्ति केंद्र हैं जिससे प्रधानमंत्री का द्विपक्षीय वार्तालाप रहेगा। इस कार्यक्रम के लिए जनता के द्वारा दिए गए सुझावों पर भी प्रधानमंत्री अपनी राय व्यक्त करेंगे और कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें