मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी 12 मई को बिहार की राजधानी पटना में करेंगे रोड शो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना

(बिहार),। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मई को राजधानी

पटना में रोड शो करेंगे। इस रोड शो को भव्य बनाने के लिए प्रदेश भारतीय

जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासन ने भी इसकी तैयारी

शुरू कर दी है। देश की आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री का पटना में यह पहला

रोड शो होगा। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पटना के लोग भी बेहद उत्साहित

हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय और पटना एसएसपी कार्यालय के मुताबिक

पटना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन से चार किलोमीटर लंबा रोड शो

करेंगे। इस दौरान खुली गाड़ी पर सवार प्रधानमंत्री जनता का अभिवादन स्वीकार

करेंगे। इसे लेकर मंगलवार को भाजपा के पटना स्थित कार्यालय में संगठनात्मक

बैठक भी हुई।

पीएम का रोड शो पटना हाई कोर्ट के पास

आंबेडकर मूर्ति से शुरू होगा जो कदमकुंआ तक जाएगा। हालांकि, अभी पीएमओ के

स्तर से इसकी स्वीकृति मिलनी बाकी है। पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान

पिछले दिनों झारखंड की राजधानी रांची में भी रोड शो किया था लेकिन यहां खास

बात यह है कि रोड शो के बाद पीएम पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले

दिन बिहार में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे और वाराणसी जाकर नामांकन

पत्र दाखिल करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें