मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि अपने प्रयासों से जीवन के हर क्षेत्र में इन राज्यों के लोगों को सफलता मिले।

त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "त्रिपुरा की यात्रा परंपरा और आधुनिकता के एक उल्लेखनीय मिश्रण से चिह्नित है। राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखे हैं और इसके लोग भारत के विकास पथ को गति दे रहे हैं।

मैं कामना करता हूं कि आने वाले समय में त्रिपुरा में महत्वपूर्ण समृद्धि आए।"

मणिपुर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मैं राज्य की अपनी बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मणिपुर के लोग भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। खेल, संस्कृति और प्रकृति के प्रति इस राज्य का जुनून तारीफ के काबिल है। आने वाले समय में भी यह राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "मैं मेघालय के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मेघालय के लोगों ने हमारे देश के विकास में मजबूत योगदान दिया है। राज्य की सांस्कृतिक जीवंतता और प्राकृतिक सुंदरता की हर जगह तारीफ होती है।

भविष्य में मेघालय विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "विकास में नई ऊंचाइयों को छूते हुए त्रिपुरा ने आज खुद को भारत के विकास में एक गौरवशाली योगदानकर्ता के रूप में स्थापित किया है। कामना है कि मुख्यमंत्री माणिक साहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ते रहें।

उन्होंने मणिपुर को एक जीवंत संस्कृति और प्रतिभाशाली लोगों से समृद्ध राज्य बताते हुए कहा कि यह हमेशा से हमारा गौरव रहा है। आने वाले समय में यह राज्य नई ऊंचाइयों को छुए। मणिपुर के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।

गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय को समृद्ध जैव विविधता का केंद्र और संस्कृतियों और रीति-रिवाजों का संगम बताया। उन्होंने कहा कि मेघालय भारत की भावना को बहुत मजबूती देता है। कामना है कि यह राज्य प्रगति में नए मील के पत्थर हासिल करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें