मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन में भारत की अब तक की सर्वाधिक वृद्धि की सराहना की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा उत्पादन

में 2023-24 में दर्ज की गई अब तक की सबसे अधिक वृद्धि की सराहना की है, जो

पिछले वित्त वर्ष के उत्पादन मूल्य की तुलना में 16.8 प्रतिशत बढ़कर

1,26,887 करोड़ रुपये हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने

शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक्स पर साझा एक पोस्ट पर

प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “बहुत उत्साहजनक विकास। इस उपलब्धि में

योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई। हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने और

भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने

के लिए एक सहायक वातावरण का पोषण करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

यह हमारे सुरक्षा तंत्र को मजबूत करेगा और हमें आत्मनिर्भर बनाएगा।”

इससे

पहले रक्षा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया कार्यक्रम साल दर साल नई उपलब्धियां

हासिल कर रहा है। भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की

सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। 2023-24 में उत्पादन का मूल्य 1,26,887

करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन मूल्य से

16.8 प्रतिशत अधिक है। रक्षा वस्तुओं का निर्माण करने वाले डीपीएसयू, अन्य

पीएसयू और निजी उद्योग सहित हमारे उद्योग को बहुत-बहुत बधाई। सरकार भारत को

अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए

अधिक अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें