मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम के मन की बात की 123वीं कड़ी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम के मन की बात की 123वीं कड़ी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

अररिया। पीएम के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र के प्रति देशवासियों द्वारा सामूहिक प्रयासों और इच्छा शक्ति से किये जा रहे कार्य को साझा करने का माध्यम है। जो विकसित भारत निर्माण के संकल्प को और सुदृढ करता है।उक्त बातें भाजपा विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने रविवार को कहीं।भाजपा नगर महामंत्री संदीप कुमार की अगुवाई में भाजयुमो मंडल प्रभारी विपुल सिंह,बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह, आईटीसेल संयोजक शुभम राय संग मन की बात कार्यक्रम के 123वें कड़ी को बूथ संख्या 150 पर टीवी पर श्रवण के उपरांत कुमार ने संबोधन की खास बातों का उल्लेख करते हुए बताया कि पीएम ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता और दुनिया भर में लोगों की उत्साह पूर्ण भागीदारी की बारे में बात की।उन्होंने आपातकाल को याद किया तथा संविधान रक्षकों को नमन करते हुए तीर्थयात्रियों द्वारा की जाने वाली पवित्र यात्राओं,स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता व प्रकृति संरक्षण के महत्व सहित कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की। पीएम ने वियतनाम में पूज्यनीय भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों पर बात की तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत को गम्भीर बीमारी ट्रेकोमा मुक्त होने की जानकारी के साथ साथ देश के 95 करोड़ लोग सरकारी योजनाओं के लाभार्थी होने पर कहा कि आने वाले दिनों में देश और सशक्त होगा।पीएम ने भारत के उपलब्धियों और प्रगति का उल्लेख करते हुए मेघालय के एरी सिल्क को जीआई टैग मिलने और बोर्डो लैंड सँघर्ष समाप्त होने के बाद इस एरिया पर विशेष चर्चा किया और वहाँ के हज़ारों फुटबॉल खिलाड़ियों के खेल के प्रति लगाव की सराहना की।उन्होंने देशवासियों से भोजन में 10 प्रतिशत तेल घटाने ओर मोटापा कम करने की अपील की।मौके पर संदीप कुमार, विपुल सिंह,राजेश्वर साह,शुभम राय , राज कुमार वर्मा राहुल कुमार,विनोद पासवान,ओम कुमार सुशांत शर्मा आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें