मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

कर्नाटक नदी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतक परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कर्नाटक नदी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतक परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के कारवार जिले में हुए नदी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स हैंडल पर जारी संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के कारवार जिले में हुई त्रासदी से वह गहरे आहत हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के कारवार क्षेत्र में रविवार को तत्थेहकालु नदी में बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए थे। इसी दौरान अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और तेज बहाव में कई लोग बह गए। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें