मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी कैंपस के छात्रों के पहले बैच के साथ बातचीत की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान वहां आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी कैंपस के छात्रों के पहले बैच के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह न केवल भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय सहयोग में एक नया अध्याय शुरू करता है बल्कि दोनों देशों के युवाओं को एक साथ लाता है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यूएई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के एक कैंपस के उद्घाटन की कल्पना फरवरी 2022 में दोनों देशों के नेतृत्व द्वारा की गई थी। यह परियोजना आईआईटी-दिल्ली और अबू धाबी शिक्षा और ज्ञान विभाग (एडीईके) के बीच एक संयुक्त सहयोग है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। यह अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच साझेदारी को भी बढ़ावा देगा। पहला शैक्षणिक कार्यक्रम - ऊर्जा संक्रमण और स्थिरता में परास्नातक - इस जनवरी में शुरू हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें