मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज भुवनेश्वर में करेंगे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन, 70 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी आज भुवनेश्वर में करेंगे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन, 70 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करेंगी। इस साल सम्मेलन का विषय 'विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान' है। कार्यक्रम में 70 देशों से प्रतिनिधि पहुंचे हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जनवरी को कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी।इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को रिमोट से हरी झंडी दिखाएंगे। भारतीय प्रवासियों की यह स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलकर और तीन सप्ताह तक कई पर्यटन और धार्मिक स्थानों तक जाएगी। विदेश मंत्रालय की प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना के तहत इसका संचालन किया जा रहा है।प्रधानमंत्री चार प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन करेंगे। जिनमें रामायण की विरासत, प्रौद्योगिकी और विकसित भारत में प्रवासियों के योगदान, मांडवी से मस्कट तक भारतीय प्रवासियों के विकास और ओडिशा की विरासत व संस्कृति शामिल हैं।सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत 8 जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस से हो चुकी है। जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए थे। यह सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इसके समापन सत्र में शामिल होंगी और प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें